Renu Insan created Asia and India Book of Records

रेनू इन्सां ने बनाए एशिया व इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड्स

मेरी हर पोस्ट के हैल्थ टिप्स में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिए गए टिप्स शामिल होते हैं। मैंने जून 2017 में सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाए थे, तब से समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर रही हूं। मैं अपने माता-पिता की भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। – रेनु इन्सां

इलेक्ट्रिक्स गजट के इस जमाने में हर कोई मोबाइल की क्नैक्टिविटि से जुड़ा हुआ है। खासकर बच्चों में यह चलन और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया के जरीये आप अपनी बात को कुछ समय में ही बहुत दूर तक पहुंचा सकते हैं। इस अवसर का फायदा उठाते हुए राजस्थान के हाड़ौली संभाग (कोटा) के छोटे से गांव पीपल्दा खुर्द की बेटी ने एक साथ दो वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किए हैं। रेनु इन्सां ने लिंकडइन एप पर रिकार्ड्स बनाते हुए सबसे ज्यादा 247 स्वस्थ जीवन सम्बंधित पोस्ट की, जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गई।

खास बात यह भी है कि इस एप पर ये 247 पोस्ट मात्र 1 दिन में की गई, जिसके चलते रेनु शर्मा इन्सां का नाम एशिया बुक आॅफ रिकॉर्डस व इंडिया बुक आॅफ रिकार्डस में दर्ज हो गया। बता दें कि रेनु इन्सां के नाम इससे पहले 204 पोस्ट का रिकॉर्ड था जिसमें सुधार करते हुए उसने हैल्थ विषय पर टिप्स के 247 पोस्ट कर नई बुलंदी को छू लिया। इन टिप्स में ध्यान, योग, व्यायाम, प्राणायाम, जिम, खेलकूद, आत्मरक्षा आदि के साथ-साथ अच्छे खान-पान सम्बंधित टिप्स जैसे शुद्ध शाकाहारी भोजन, दालें व फल-सब्जियों के साथ सलाद आदि का सेवन करना शामिल है।

Table of Contents

यह मिला सम्मान

रेनु शर्मा इन्सां ने गत 29 जुलाई को सिर्फ 1 दिन में 247 स्वस्थ जीवन टिप्स पोस्ट किए थे। इसके बाद 4 अगस्त को रेनु को ईमेल द्वारा रिकार्ड्स बनने की सूचना दी गयी कि आपका नाम एशिया बुक आॅफ रिकार्ड्स व इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। रेनु के घर 20 अगस्त को इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स की तरफ से एक किट आई जिसमें 1 गोल्ड मेडल, 1 बैच, सर्टिफिकेट, 1 बुकलेट, आई कार्ड, 1 पैन व कार स्टीकर भेजा गया है। वहीं अगले दिन 21 अगस्त को दूसरा किट आया जिसमें एशिया बुक आॅफ रिकार्ड्स की तरफ से 1 मैडल, 1 बुकलेट,1 पेन, सर्टिफिकेट, बैच व 1 कार स्टिकर भेजा गया जिसको पाकर रेनु व परिवार के सदस्यों की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा।

Also Read:  Indian Air Force: भारतीय वायुसेना के हवाई लड़ाके

बेटी ने आज गौरवांवित कर दिया: महावीर इन्सां

पिता महावीर इन्सां व माता मंजू इन्सां अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि बेटी पर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। बेटी पढ़ाई में होशियार है, वहीं नेशनल खिलाड़ी भी है। शारीरिक शिक्षा में मास्ट्रेट की डिग्री कर रही है। इन सबके साथ वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है जिस पर सकारात्मक प्रेरणादायक पोस्ट करती है। मां मंजू इन्सां का कहना है कि यदि बेटियों को पढ़ा-लिखाकर अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वो भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

खुशलीन तनेजा ने बनाया कीर्तिमान

khushleen30.39 सैकिंड में बोली 1 से 100 तक गिनती
होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल ब्लॉयज स्कूल सरसा के होनहार छात्र खुशलीन तनेजा पर स्टीक बैठती है। इस होनहार छात्र ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का परिचय देते हुए 30.39 सैकिंड में 1 से 100 तक गिनती एक ही सांस में बोलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। खुशलीन की यह उपलब्धि एशिया बुक आॅफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुई है। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल सरसा के छात्र खुशलीन ने 11 वर्ष 4 माह और 1 दिन की आयु में अपने अद्भूत बौद्धिक कौशल का परिचय दिया।

खुशलीन ने 1 से 100 तक गिनती एक ही साँस में बोल कर सुनाई और इस दौरान मात्र 30.39 सैकिंड का समय लिया। होनहार छात्र की इस उपलब्धि को एशिया बुक आॅफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक में दर्ज किया गया है। खुशलीन का कहना है कि पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी द्वारा बताए गए टिप्स के अनुसार ही वह रोजाना पढ़ाई करता है, जिससे उसकी स्मरण शक्ति बहुत तेज हुई है। उसे बुक्स में लिखा हुआ बहुत जल्दी याद हो जाता है।

Also Read:  skin care in summer: गर्मियों में त्वचा का रखें खास ख्याल

वहीं पिता साहिल तनेजा और माता सोनाली तनेजा ने बेटे की सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की रहमत से ही बच्चे को यहां अच्छे संस्कारों, सद्गुणों के साथ-साथ बेहतरीन शिक्षा मिल रही है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here