Matar Chaat -sachi shiksha hindi

मटर चाट स्पेशल

Matar Chaat सामग्री:-

  • आधा किलो सूखे मटर (हरे नहीं, बल्कि जो सफेद चने जैसे होते हैं, पीले वाले),
  • 250 ग्राम आलू,
  • एक चम्मच अमचूर,
  • आधा चम्मच गर्म मसाला,
  • हरा धनिया,
  • प्याज,
  • नींबू,
  • हरी मिर्च,
  • हल्दी,
  • नमक और मिर्च स्वादानुसार।

Matar Chaat विधि:-

रात को मटर भिगोकर रख दें अथवा सुबह या शाम जब भी बनाने है, उसी समय समयानुसार भिगों दें। जैसे रात को भिगोकर रखें हैं, तो सुबह कुकर में 4-5 गिलास पानी डालकर उसमें आलू छील काटकर डालें व साथ ही भीगे हुए मटर डाल दें। इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, अमचूर इत्यादि मसाले डालें। 10-12 सीटी आने पर गैस बंद कर दें।

अब कुकर को खोलकर मटर को अच्छी तरह फेंट लें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब सर्वकरने के लिए तैयार मैटिरियल को अलग-अलग बाऊल में डालें और बारीक कटी प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च व नींबू स्वादानुसार डालें। लीजिए आपके लिए सूखे मटर का चाट तैयार है।

Also Read:  Play games with children: बच्चों के साथ खेलें ऐसे खेल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here