women's world cup india

47 साल का सूखा खत्म: भारतीय बेटियों ने पहली बार जीता वर्ल्डकप women’s world cup india

भारत ने शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के हरफनमौला खेल से (रविवार, 2 नवम्बर) अर्धरात्रि को महिला आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को हासिल कर इतिहास रच दिया। बता दें कि भारतीय टीम इससे पहले 2005, 2017 वनडे वर्ल्ड कप और 2020 टी20 वर्ल्ड कप में रनर-अप रही थी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 298 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर रोककर इस टूनार्मेंट के इतिहास में 47 साल के सूखे को खत्म किया।

  • भारत की जीत के बाद दर्शकों की नीली जर्सी के समंदर से पटे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय खिलाड़ियों ने भावनाओं पर काबू रखने की कोशिश की लेकिन पूरा स्टेडियम जब वंदे मातरम, मां तुझे सलाम और लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो… गानों की धुन में सराबोर हो गया, तो यहाँ मौजूद किसी के लिए भी भावनाओं को काबू में रखना मुश्किल था।
  • भारत ने 1978 में पहला महिला वर्ल्ड कप खेला था। तब से एक नवंबर 2025 तक टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। 1973 में पहला महिला वनडे अंतर्राष्टÑीय और उसी साल पहला महिला विश्वकप इंग्लैंड में हुआ। आॅस्टेÑलिया 7 बार, इंग्लैंड 4 बार और न्यूजीलैंड एक बार चैम्पियन बन चुके थे।
  • चैम्पियन भारत टीम को करीब 39.55 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली, जो टूनार्मेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि है। यह 2023 में हुए पुरुष वर्ल्ड कप से अधिक है। तब आॅस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ मिले थे। उपविजेता टीम दक्षिण अफ्रीका को लगभग 19.77 करोड़ रुपए मिले।
  • कप्तान हरमनप्रीत कौर स्पेशल क्लब (कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा) क्लब में शामिल हुई। कपिल देव ने 1983 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जिताया, एमएस धोनी के नेतृत्व में 2007 में टी20 विश्वकप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता। रोहित शर्मा 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुके हैं। अब हरमनप्रीत की टीम ने विश्वकप ट्रॉफी पर अपना नाम उकेरा।
  • दीप्ति शर्मा ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में 22 विकेट चटकाए। वे टूनार्मेंट की टॉप विकेट टेकर बनीं। दीप्ति भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर भी पहुंच गई। उनके नाम अब 35 विकेट हो गए। पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 43 विकेट के साथ टॉप पर हैं। दीप्ति को ‘प्लेयर आॅफ द् टूनार्मेंट’ का खिताब भी मिला। उन्होंने 22 विकेट लेने के साथ 215 रन भी बनाए। वे वर्ल्ड कप में 200 प्लस रन के साथ 20 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला प्लेयर भी बनी।
  • स्मृति मंधाना महिला वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बनी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 434 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था, जिन्होंने 2017 वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे।
  • ऋचा घोष ने महिला वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगा दिए हैं। उन्होंने फाइनल में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उनके नाम टूनार्मेंट में 12 छक्के हो गए। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन 2013 और साउथ अफ्रीका की लिजेल ली 2017 में 12-12 छक्के लगा चुकी हैं।
  • साउथ अफ्रीका की कप्तान महिला वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई। उनके नाम अब 571 रन हो गए। लौरा ने आॅस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। हीली ने 2021 में 509 रन बनाए थे। वोल्वार्ट दूसरी खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने एक ही वर्ल्ड कप (महिला या पुरुष) के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक लगाया। उनसे पहले यह उपलब्धि एलिसा हीली ने 2022 वर्ल्ड कप में हासिल की थी।

समाज को नई दिशा देगी ये जीत

2025यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश में महिलाओं को कोई भी उपलब्धि आसानी से नहीं मिलती। सदियों से समाज ने ऐसे नियम बनाए हैं जिन्होंने उन्हें खेल से दूर रखा है, यह तय किया है कि वे क्या पहनेंगी, किस समय बाहर जाएंगी और उनका जीवन पढ़ाई, शादी और घर के कामों तक सीमित रहेगा। यह पक्षपात खेल के बुनियादी ढांचे और मीडिया कवरेज तक में घुसा रहा है।

Also Read:  पौधारोपण में डेरा सच्चा सौदा का नहीं कोई सानी 17 सालों में लगाए करोड़ पौधे

सबसे गंभीर बात यह है कि देश के कुछ हिस्सों में आज भी लड़की को बोझ समझा जाता है। यह जीत उन सभी सामाजिक बाधाओं पर विजय है। डायना एडुलजी और पीटी ऊषा से लेकर सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल तक, इन खिलाड़ियों ने पहले ही रास्ते बनाए हैं। लेकिन क्रिकेट की अपार लोकप्रियता को देखते हुए, 2025 की यह जीत शायद महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण पर सबसे बड़ा प्रभाव डालेगी। यह सिर्फ महिला क्रिकेट को ही नहीं, बल्कि लाखों युवा लड़कियों को खेल और जीवन के हर क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाने के लिए प्रेरित करेगी। 1983 पुरुष क्रिकेट के लिए परिवर्तनकारी था, लेकिन 2025 की जीत का प्रभाव शायद पूरे भारतीय समाज पर पड़ेगा।

भारतीय टीम का खिताबी सफर

मैच खिलाफ परिणाम
1. श्रीलंका भारत 59 रन से जीता।
2. पाकिस्तान भारत 88 रन से जीता।
3. द. अफ्रीका द. अफ्रीका 3 विकेट से जीता।
4. आॅस्ट्रेलिया आॅस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता।
5. इंग्लैंड इंग्लैंड चार रन से जीता।
6. न्यूजीलैंड भारत 53 रन से जीता।
7. बांग्लादेश मैच बारिश के कारण रद्द।
8. आॅस्ट्रेलिया भारत 8 विकेट से जीता (सेमीफाइनल)