Be smart kids

बच्चे बनें दिमाग से तेज

वैसे तो बच्चों की याददाश्त बड़ों से अधिक तेज होती है पर कई बच्चे बाकी बातें तो याद रख लेते हैं पर पढ़ाई को उतना अच्छा याद नहीं रख पाते हैं, कुछ बच्चे अपनी पसंद के विषयों को बहुत जल्दी याद कर लेते हैं और जिन विषयों में उनका इंटरेस्ट कम हो उन्हें याद रखना उनके लिए मुश्किल होता है।

आइए कुछ टिप्स पर फोकस कर आप अपनी पढ़ाई को अच्छे से याद रख सकते हैं-

  • Parenting Tips 1पढ़ाई सारा साल जारी रखें। लास्ट में पेपरों से पहले पढ़ने पर निर्भर नहीं होना चाहिए।
  • कुछ बच्चों को पढ़ते समय म्यूजिक सुनने का शौंक होता है। गानों के स्थान पर इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सुनें। म्यूजिक ऐसा हो जो पढ़ाई में बाधा उत्पन्न न करे।
  • पढ़ने के लिए एक स्थान सुनिश्चित करें। रोज़ाना उसी स्थान पर पढ़ने से दिमाग खुद को पढ़ाई के लिए आसानी से तैयार कर लेता है।
  • एक ही विषय पर फोकस न करें। दो-तीन विषय दिन में पढ़ें ताकि दिमाग एक ही विषय को पढ़कर बोर न हो जाए।
  • जो विषय पढ़ना हो, उस विषय में खुद को इनवॉल्व कर लें। जो पढ़ें उसमें से कुछ प्रश्न बनाएं और उत्तर दें। तभी उस विषय में तन्मयता बढ़ेगी। जो पढ़ें, उसके मुख्य बिंदू नोट कर लें या समरी बना कर लिख लें।
  • जिस विषय पर पढ़ रहे हैं, उसे विजुअलाइज करें, स्वयं से जोड़कर देंखे, या उस विषय की पिक्चर मन में बनाएं तो याद अच्छी तरह होगा और काफी समय तक भूलेगा नहीं।
  • पूरा चैप्टर पढे़ं। जब पुन: पढ़ें तो मुख्य प्वाइंट्स को अंडरलाइन करें ताकि रिवाइज़ करते समय उन बिंदुओं पर पूरा ध्यान दे सकें।
  • दोबारा चैप्टर पढ़ने के बाद मुख्य प्रश्न देखों और उनके उत्तर मन में दोहराएं या जोर से बोल कर स्वयं को सुनाएं।
  • क्लास में नोट्स बनाते समय अपने मन को एकाग्र रखें ताकि मुख्य प्वाइंट नोट कर सकें। ध्यान से सुनें ताकि बात को अच्छी तरह से समझ सकें।
  • जो भी तैयारी आप कर रहे हैं, याद कर रहे हैं, पहली बार एक दिन के बाद उसे दोहराएं, दूसरी बार एक सप्ताह के बाद।
  • अगर किसी मित्र को कुछ टॉपिक क्लीयर नहीं हैं और आपको है तो उसे समझाएं ताकि आपका रिवीजन हो सके।
  • 50 मिनट की पढ़ाई के उपरांत 10 मिनट का ब्रेक लें ताकि बोर न हों।
  • अपनी पढ़ाई के रूटीन में थोड़ा बदलाव अवश्य कर, एक ही तरीके से पढ़ाई करने पर या एक ही समय पर लगातार पढ़ने से पढ़ाई नीरस लगने लगती है। मन भी पढ़ाई में नहीं टिकता।
Also Read:  घरेलू झगड़े से न बिखरें घर-परिवार

अगर आप इन टिप्स को अपनाएंगे, तो निश्चय ही आपका पढ़ाई में मन भी लगेगा और इंटरेस्ट भी बना रहेगा। -सुनीता गाबा

आपके आस-पास खेत-खलिहान हैं, तो दूर तक लम्बी निगाह मारें और प्रकृति को निहारें व पाँच मिनट सुमिरन करें। उसी तरह अगर आप शहर में रहते हैं तो रात के समय आसमान में चाँद-तारों की तरफ लगातार देखें व नज़र टिकाकर ध्यान करें, पाँच मिनट सुमिरन करें।

ऐसा करने से मैमोरी पावर (दिमागी शक्ति) बढ़ेगी व पढ़ाई में आपका ध्यान लगने लगेगा और तरक्की जरूरी होगी। सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से जल्दी याद होता है व पढ़ा हुआ दिमाग में जल्दी बैठता है।
-पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी