Make a face mask at home -sachi shiksha hindi

फेस मास्क घर पर ही करें तैयार

गर्मियों में त्वचा बेरंगत हो जाती है। तेज धूप और सूखी हवा का प्रभाव सीधा त्वचा पर पड़ता है जिससे त्वचा का नूर खोने लगता है। चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए कुछ फेस मॉस्क घर पर बना कर प्रयोग में ला सकते हैं।

मुलतानी मिट्टी का मास्क

मुलतानी मिट्टी का मास्क त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इसमें पुदीने और तुलसी का आधा- आधा चम्मच रस, 1 चम्मच दही, 1 छोटे टमाटर का पल्प, 2 छोटे चम्मच मुलतानी मिट्टी में मिला कर पेस्ट तैयार करें। मुलतानी मिट्टी को रात में भिगो दें। इससे वह एकसार हो जाएगी। अब इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं और सूखने पर चेहरा धो लें। मास्क लगाने से सूखने तक बात न करें। चेहरे में ताजगी का अहसास होगा।

खीरे का मास्क

फेस मास्कगर्मियों में खीरा भी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, साथ ही रंगत में भी सुधार लाता है। खीरे को कद्दूकस कर उसमें थोड़ा शहद, दूध, गुलाबजल व नींबू का आधा चम्मच रस मिलाएं। अच्छे से मिक्स कर चेहरे, गर्दन और बाजू और हाथों पर लगाएं। 10-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से धो लें। त्वचा में रंगत और कांति आ जाएगी।

आलू का मास्क

धूप में त्वचा खुश्क हो जाती है। उसके लिए 1 मध्यम आकार आलू को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। उसमें छोटे टमाटर का पल्प, कुछ बूंदें ग्लिसरीन व गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन पर लगाएं। बाद में चेहरा धो लें।

Also Read:  सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना | Surakshit Matritva Aashwasan (SUMAN) Scheme

दही-पपीते का मास्क

पके हुए पपीते के टुकड़े में एक चम्मच दही मिला कर पेस्ट बना लें। उसमें 1 चम्मच गुलाबजल, थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर पेस्ट को लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

केले-संतरे का मास्क

चेहरे की रौनक बरकरार रखने के लिए आधे पके केले में दो फांकें संतरे की छील कर मैश करें। एक चौथाई छोटा चम्मच शहद और उतना ही गुलाबजल डाल कर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं ओर 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

स्ट्राबेरी का मास्क

टैनिंग के लिए यह मास्क बहुत लाभप्रद होता है। झाइयां भी इस मास्क से कम होती हैं। दो स्ट्राबेरी को मैश कर उसमें एक चौथाई चम्मच आलिव आॅयल, 1 छोटा चम्मच दूध, आधा चम्मच चीनी मिला लें । अच्छे से मिक्स कर चेहरे, गर्दन पर 20 से 25 मिनट तक लगाएं, फिर चेहरा धो लें।

अगर लाना हो त्वचा में कसाव

  • एक चम्मच शहद में आधा चम्मच मलाई मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
  • थोड़े से चोकर में आधा चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर व दही मिलाकर 1 घंटे लिए रख दें। बाद में इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो लें।
  • 1 चम्मच नींबू का रस व 1 चम्मच गुलाबजल में पिसा हुआ पुदीना मिलाकर 1 घंटे के लिए रख दें। बाद में इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here