Independence Day: देश मना रहा 80वां स्वतंत्रता दिवस – 13 प्रधानमंत्री अब तक फहरा चुके हैं 79 बार तिरंगा
भारत देश इस बार 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक उत्सव का माहौल होता है। दिल्ली का लाल किला स्वतंत्रता दिवस के इस महोत्सव का साक्षी बनता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 15 अगस्त को 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।
आइए आपको भारतीय स्वतंत्रता दिवस के कुछ महत्वपूर्ण इतिहास और कुछ अहम तथ्यों से रूबरू करवाते हैं। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री लालकिले पर झंडा फहराते हैं और तिरंगा फहराने के बाद देश के लोगों के नाम संबोधन होता है। लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लालकिले पर तिरंगा फहराया था। अब तक 13 प्रधानमंत्रियों ने हर 15 अगस्त पर अब तक 79 बार तिरंगा फहराया है।
Table of Contents
लार्ड माउंटबेटन ने यह दिन ही क्यों चुना:
अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को ही आजादी का दिन इसलिए चुना था, क्योंकि इसी दिन (15 अगस्त, 1945) द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने मित्र देशों के सामने आत्मसमर्पण किया था।
इन देशों को भी मिली आजादी:
15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत को ही आजादी नहीं मिली थी। इस दिन भारत के अलावा अन्य 5 और देश ऐसे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इनके नाम है- दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन, लिचेंस्टीन और कांगो।
- आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 17 बार (1947-1963) लाल किले पर तिरंगा फहराया।
- इंदिरा गांधी ने 16 बार ((1966-1976 व 1980-1984)) लाल किले पर तिरंगा फहराया।
- डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान लाल किले पर 10 बार (2004-2014) तिरंगा फहराया।
- मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 बार (2014-2025) लाल किले पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने लाल किले से 15 अगस्त, 2016 को 94 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था।
- अटल बिहारी वाजपेयी 6 बार (1998-2003)
- राजीव गांधी 5 बार (1985-1989)
- पी वी नरसिम्हा राव 5 बार (1991-1995)
- लाल बहादुर शास्त्री 2 बार (1964-1965)
- मोरारजी देसाई 2 बार (1977-1979)
- चौधरी चरण सिंह1 बार (1979)
- वी पी सिंह- 1 बार (1990)
- एच डी देवेगौड़ा- 1 बार (1996)
- आई के गुजराल- 1 बार (1997)
































































