Chat Per Chat views cross 10 million

Chat Per Chat चैट पे चैट व्यूज 1 करोड़ पार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नए गीत की धूम

आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस दौर में इन्सान जितने संसाधन जुटा रहा है, जीवन की व्यवस्तता उतनी ही बढ़ती जा रही है। मोबाइल का रोल भी अहम हो गया है।

कोई भी व्यक्ति मोबाइल से एक पल के लिए भी दूर नहीं होना चाहता। आवश्यकता से ज्यादा दिखावट का सिंबल बनता यह मोबाइल आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों के लिए खतरे से खाली नहीं है। मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल से बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी प्रभावित हो रहा है।

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने जीवन में आ रही इन्हीं समस्याओं को परिभाषित करता एक अनूठा सॉंग ‘चैट पे चैट’ लांच किया है। इस गीत में पूज्य गुरु जी ने मोबाइल और डिजिटल गैजेट्स के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतलाया है।

पूज्य गुरु जी ने लाँच किया नया गीत Also Read :-

chat2इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। लांचिग के पहले तीन दिन की अल्पवधि में इस सॉन्ग के व्यूज 1 करोड़ (10 मिलियन) पार हो गए और ये सिलसिला बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी बच्चे, युवा और बुजुर्गों सहित हर वर्ग को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

Also Read:  शाह मस्ताना जी आए जगत में -सम्पादकीय

पूज्य गुरु जी द्वारा शानदार शब्दों में पिरोया, संगीतबद्ध और स्वरबद्ध सॉन्ग को हर आयुवर्ग के लोग बड़े चाव से सुन रहे हैं। पूज्य गुरु जी ने सॉन्ग के माध्यम से बताया है कि बच्चों और युवाओं के चैटिंग और वीडियो गेम में लगातार व्यस्त रहने से मोटापा, आँखों की कमजोरी और बुरी आदतें बढ़ रही हैं। आपजी ने बताया कि मोबाइल स्टडी के लिए अच्छा है, यदि इसका सदुपयोग किया जाए।

माता-पिता को चाहिए कि वे मोबाइल में राम-नाम से जुड़ी बातें बच्चों को बताएं। पूज्य गुरु जी ने इससे पूर्व आह्वान किया था कि शाम को 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे डिजिटल व्रत रखकर अपने परिवार को समय दें और भगवान के नाम का जाप करें। ऐसा करने से जहां आत्मिक शांति मिलेगी, वहीं पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले लोगों ने पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गीत ‘जागो दुनिया दे लोको’, ‘साडी नित दिवाली’ और ‘पाप छुपाके पुण्य दिखाके’ को भरपूर प्यार दिया है।

Twitter – @Gurmeetramrahim , Instagram – saintdrmsginsan, Website –  www.saintdrmsginsan.me, Youtube – Chat Pe Chat I subscribe channel ‘Saint MSG’ on youtube and click on bell ican

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here