gond ke laddu - sachi shiksha hindi

गोंद के लड्डू

गोंद के लड्डू सामग्री:-

  • 200 ग्राम गोंद,
  • 1 कप आटा,
  • 2 कप चीनी,
  • 1 कप घी,
  • 1 चम्मच खरबूजे का बीज,
  • 50 ग्राम बादाम,
  • 10 छोटी इलायची

Also Read :-

गोंद के लड्डू विधि:-

gond ke ladduसबसे पहले गोंद को बारीक तोड़ लीजिये। फिर कढ़ाई में गोंद डाल कर भून लीजिये, सारे गोंद फूल करें। बड़े हो जायें, तो उन्हें कढ़ाई से निकल लें। फिर कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये। जब घी गरम हो जाए तब उसमें गोंद डाल कर तल लीजिये। जब यह तल कर फूल जाएं, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये। सारा गोंद इसी तरह से तल कर निकाल लें।

अब आटा छानिए और बचे हुए घी में डालकर हल्का सुनहरा होने तक उसे भून लें। बादाम को छोटा-छोटा काट लें और इलाइची को छीलकर कूट लीजिए। गोंद के ठंडा हो जाने पर उसे थोड़ा और बारीक कर लें। कढ़ाई में चीनी और एक कप पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी में उबाल आने दें। चाशनी की एक बूंद प्लेट में गिराइए। अब चाशनी को चेक कीजिये कि वह पक कर मोटी हो चुकी है या नहीं। पकी हुई चाशनी तुरंत जम जाएगी।

चाशनी में भुना और पिसा हुआ गोंद, भुना हुआ आटा, बादाम और इलाइची-पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू तैयार कर के थाली में रखें गोंद के लड्डुओं को एक-दो घंटे खुला ही रखें। आपके लड्डू तैयार हैं। इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। जब मन करे, खाएं और खिलाएं।

Also Read:  शकरकंद का हलवा | Sweet pudding

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here