Assorted Kulfi

Assorted Kulfi सामग्री

  • रबड़ी डेढ़ कप,
  • आम का गूदा 2 बड़े चम्मच,
  • स्ट्रॉबेरी क्रश 2 बड़े चम्मच,
  • पिस्ता कटा हुआ 2 बड़े चम्मच,
  • केसर की थोड़ी सी पंखुड़ियां,
  • दूध 2 बड़े चम्मच,
  • मिल्क पावडर 6 बड़े चम्मच।

Assorted Kulfi विधि

आम का गूदा, स्ट्रॉबेरी क्रश और पिस्ते को 3 अलग-अलग बाउल में रखें। केसर और दूध को एक छोटे बाउल में डालकर माइक्रोवेव में रखें और पिघलने दें।

फिर उसे पिस्ते में डालकर मिलाएं। हर बाउल में आधा-आधा कप रबड़ी डालकर मिलाएं। 2 बड़े चम्मच मिल्क पावडर हर बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

हर मिश्रण को अलग-अलग चॉकलेट मोल्ड में डालें। आधे होने पर आईसक्रीम चम्मच डालें और डीप फ्रीजर में रखकर जमने दें। जमने पर हर मोल्ड में से कुल्फी निकालें और परोसें।

सच्ची शिक्षा हिंदी मैगज़ीन से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook, Twitter, LinkedIn और Instagram, YouTube  पर फॉलो करें।

Also Read:  Ivy Gourd Chutney: कुंदरु (परमल) की चटपटी चटनी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here