Make hair black and strong natural oil

बालों को काले व मजबूत बनाएंगे नेचुरल तेल

आप जब भी कंघी करते हैं, तो आपकी कंघी में बाल फंस जाते हैं और जमीन पर भी बाल गिरे हुए नजर आते हैं? इसके लिए आपने तरह- तरह के तेल, शैम्पू और कंडीशनर का प्रयोग भी कर लिया, फिर भी बालों का गिरना जारी है।

आपको बता दें कि बाल झड़ने के कई कारक जिम्मेदार होते हैं, जैसे-प्रदूषण, तनाव, खराब दिनचर्या और खानपान। इसके अलावा आप जो नए-नए हेयर केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, वे भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

Table of Contents

ऐसे में हम आपको आठ ऐसे तेल के बारे में जानकारी देंगे, जो आपके बालों का टूटना झड़ना कम करेंगे, साथ ही बाल की ग्रोथ भी अच्छे होगी।

oil2 1024x576 1तेल लगाने के फायदे

आपके बाल गिरने से बचें, इसके लिए जरूरी है कि आप सप्ताह में दो बार अपने बालों पर तेल लगाएं। नियमित रूप से बालों पर तेल लगाने से आपके बालों को बहुत लाभ मिलता है, यदि आप तेल लगाने से बालों और स्कैल्प की मालिश होती है, जिससे तनाव छूमंतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। तेल लगाने से बाल की जड़ें मजबूत होती हैं। आपके बालों में रहने वाली रूसी भी निकलती है। अब हम उन डीआईवाई हेयर आॅयल बनाने के तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनके बालों पर नियमित इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।

प्याज का तेल:

प्याज में सल्फर बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जो बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या का समाधान करती है। यह बालों के रेगुलर पीएच लेवल को भी मेन्टेन करता है और बालों को सफेद होने से भी रोकता है। प्याज का तेल बालों के रोम छिद्रों को पोषण देकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

Also Read:  Happy New Year खास तरीके से मनाएं नए साल का जश्न

कैसे बनाएं प्याज का तेल:

कुछ प्याज काट लें और साथ में करी पत्ते भी। इन्हें ब्लेन्ड करके बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में नारियल तेल मिलाएं और धीमी आंच पर इस मिश्रण को गर्म करें। 5 से 10 मिनट के बाद आंच को बढ़ाएं और इसे उबलने दें। अब आंच को 15 मिनट के लिए धीमा कर दें और फिर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह छलनी की मदद से इस तेल को छान लें और कंच के जार में स्टोर कर लें। प्याज का तेल तैयार है, आप इसे अपने बालों पर लगा सकती हैं।

Also Read :-

पुदीना का तेल:

पुदीना का तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बालों को गिरने से बचाता है। यह आपके बालों पर ताजी खुशबू भी छोड़ता है। पुदीना का तेल प्रकृति में एंटी-माइक्रोबियल होता है, जिससे डैंड्रफ भी कम होता है।

कैसे बनाएं पुदीना का तेल:

पुदीना की कुछ पत्तियों को चम्मच के उलटे तरफ से चूर लें। अब इन पत्तियों को जार में बादाम तेल के साथ डालें और दो से तीन दिनों के लिए इस जार को धूप में रख दें। इसके बाद तेल को निथार लें। अब यह तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

नीम और तुलसी का तेल

इस हर्बल तेल को बनाने में नीम और तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों को झड़ने से बचाता है और स्कैल्प को भी स्वस्थ रखता है। इनके एंटी-माइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण खुजली वाले स्कैल्प को ठीक करते हैं और डैंड्रफ से भी बचाते हैं। यह तेल बालों को बढ़ने में मदद करता है और बालों को ड्राइनेस से बचाता है, साथ ही पोषण भी प्रदान करता है।

कैसे बनाएं हर्बल नीम और तुलसी का तेल:

इस तेल को बनाने के लिए आपको नारियल तेल, ताजी तुलसी की पत्तियां, नीम पत्तियां और मेथी के दाने बराबर मात्रा में चाहिए। इन सबको पीस कर उबाल लें। इसके बाद इस मिश्रण को निथार लें। फिर एक जार में स्टोर करके रख लें। अब इसे जब चाहे लगा सकती हैं।

नींबू का तेल

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को कमजोर होने से बचाता है और इस तरह से बाल कम गिरते हैं। यह स्कैल्प के रोम छिद्रों को खोलता है और इस तरह से डैंड्रफ भी कम होते हैं। इस तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि संभव है कि यह आपके स्कैल्प को न सूट करे।

Also Read:  आजादी की सहमी-सहमी दास्तां | India Independence Day

कैसे बनाएं नींबू का तेल:

नींबू के तेल को बनाने के लिए आपको नींबू के बाहरी लेयर को कसना होगा। अब इसे आॅलिव आॅयल के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। कुछ दिनों के लिए धूप में रखें। अब इस तेल को निथार लें और जार में रख लें। नींबू का यह तेल बालों पर लगाने के लिए तैयार ही चुका है।

गुड़हल का तेल:

गुड़हल के फूल को बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, यह जड़ों को मजबूत करता है और टूटने से बचाता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

कैसे बनाएं गुड़हल के फूल का तेल:

इस तेल को बनाने के लिए, आपको करीब आठ गुड़हल के फूल चाहिए। इन्हें मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी बर्तन में डालें और इसमें नारियल का तेल मिलाएं। जब इसका रंग बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। तेल को छान लें और किसी जार में रख दें। यह तेल बालों पर इस्तेमाल के लिए तैयार है।

काले जीरे का तेल:

काला जीरा स्कैल्प को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ और ड्राई रखते हैं। यह तेल बालों के बढ़ने में मदद करता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है।

कैसे बनाएं काले जीरे का तेल:

5 कप पानी और 2 मुट्ठी काले जीरा को एक बर्तन में डालें। इसे 10 मिनट के लिए उबालें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे छान लें और इसमें 1 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन आॅइल मिला लें। फिर किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। अब आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आंवला का तेल:

आंवला में कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के बढ़ने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है।

कैसे बनाएं आंवला का तेल:

आंवला में से बीज निकाल लें। अब लगभग 8 से 10 आंवला लें और इसे पानी के साथ मिला कर ग्राइन्ड कर लें। अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें। इसमें एक कप नारियल तेल को मिलाएं। इन दोनों को 10 से 15 मिनट के लिए उबाल लें। जब यह मिश्रण ब्राउन कलर का हो जाए, तो गैस को बंद कर दें। ठंडा होने पर एक कंटेनर में निकालें। आपका यह तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल बढ़िया है?

आसानी से उपलब्ध तेल की बात करें, तो नारियल तेल बढ़िया है। इसके अलावा, बादाम तेल, काले जीरे का तेल और कैस्टर आॅयल बालों के बढ़ने के लिए बढ़िया है।

तेल में किस सामग्री को मिलाने के बाद यह बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है?

गुड़हल के फूल बालों के झड़ने को कम करते हैं। प्याज का तेल भी गिरते बालों की थेरेपी में बढ़िया तौर से काम करता है।

क्या बालों में नियमित तौर पर तेल लगाना अच्छा रहता है?

यह आपके स्कैल्प पर निर्भर करता है कि आपको सप्ताह में एक या दो बार तेल लगाना चाहिए। आपको जिस दिन अपने बालों में शैम्पू करना है, उसके एक रात पहले आपको अपने बालों में तेल लगाना चाहिए।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here