Kiwi Ice Cream

कीवी आइसक्रीम

Kiwi Ice Cream सामग्री:

  • 3 कीवी,
  • 1 कप दूध,
  • 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी,
  • 5 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर,
  • 2 बड़े चम्मच शहद,
  • 50 ग्राम क्रीम,
  • आवश्यकतानुसार चेरी सजावट के लिए।

Kiwi Ice Cream बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कीवी को धोकर छीलकर बारीक पेस्ट की तरह ग्राइंड कर लें।
  • रूम टेंपरेचर वाला दूध पिसे हुए कीवी वाले पेस्ट में मिलाएं।
  • पिसी हुई चीनी व मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं।
  • शहद मिलाकर मिश्रण अच्छे से मिक्स करके फ्रीजर में 6 घंटों के लिए जमने रख दें।
  • जब आइसक्रीम अच्छे से टाइट जम जाए तो फ्रीजर से निकालकर बीटर से फैंट लें और फिर इसमें क्रीम मिलाकर क्रीमिश होने तक दोबारा फैट लें जब तक कि वह सॉफ्ट ना हो जाए।
  • दोबारा फ्रिजर में जमने के लिए रख दें। एयरटाइट डिब्बे में बंद करके ही फ्रीजर में रखें। नहीं तो इसमें आइस आने की संभावना रहती है।
  • जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए तो इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर चेरी से सजा कर ठंडी-ठंडी सर्व करें।
Also Read:  Lose weight: वजन घटायें ऐसे कि फिर बढ़ने न पाये