मक्की के आटे का हलवा
Table of Contents
corn flour halwa सामग्री:
- मक्की का आटा- 1/2 कप (80 ग्राम),
- घी -1/3 कप (70 ग्राम),
- चीनी-1/2 कप ( 120 ग्राम),
- काजू 10-12, बादाम 10-12,
- छोटी इलायची 4 -5,
- सूखा नारियल -2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ,
- किशमिश -1 टेबल स्पून (डंठल हटा दीजिये)।
corn flour halwa बनाने की विधि:
सबसे पहले पैन में घी डाल कर हल्का गरम कर लें। गरम होने पर मक्के का आटा डाल दें। फिर इसे आप धीमी आंच में भूरा होने तक भूनते रहें। अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दें और चीनी डाल कर अच्छी तरह से लगातार हिलाते रहें और मध्यम आंच में तब तक पकाएं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए।
अब इलायची पाउडर, काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। हलवे के गाढ़ा होने पर इसमें नारियल, बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। थोड़े से कटे काजू, बादाम बचाकर रखें, उन्हें बाद में हलवे ऊपर डाल दें। मक्की के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर के तैयार है। मजे से खाएं।

































































