Sweet Lemon Pickle, Nimboo ka Achar, No Oil Lemon Pickle

खट्टा मीठा नींबू का अचार

Table of Contents

सामग्री:-

  • 800 ग्राम – नींबू,
  • 150 ग्राम – नमक,
  • 3/4 चम्मच – हल्दी पावडर,
  • अढ़ाई चम्मच लाल मिर्च पावडर,
  • डेढ़ चम्मच साबुत जीरा,
  • डेढ़ चम्मच मेथी दाना,
  • 1 चम्मच राई,
  • 2 चम्मच अदरक,
  • 1/2 चम्मच हींग पावडर,
  • 2 कप चीनी,

विधि:-

नींबू को धो कर कपड़े से पोछ लें। नींबू पर बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिये। फिर नींबू के छोटे छोटे टुकड़े कर लें। (1 नींबू के 8-12 पीस) एक पैन में जीरा, हींग और राई को अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन कलर आने तक रोस्ट कर लें। आंच को धीमा ही रखें। उसके बाद इसे मिक्सी में पीस कर पावडर बना लें।

फिर एक जार में नमक, हल्दी, हींग और डेढ़ चम्मच नींबू का रस और पिसे मसाले एक साथ मिक्स कर लें। अब ये मसाले व कटे हुए नींबू एक जार में डाल दें।उसके बाद जार को लगभग एक महीने तक ढंक दें, जिससे नींबू का छिलका मुलायम हो जाए। जार को दिन में एक बार हिला दें, जिससे नमक अच्छी तरह से मिल जाए।

एक महीने के बाद या जब नींबू का छिलका मुलायम हो जाए, तब उसमें शक्कर और घिसा अदरक मिलाएं। फिर जार का मुंह एक कपडे़ से बांध कर धूप में कुछ घंटो के लिये रख दें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें, जब तक कि शक्कर गल ना जाए और सीरप गाढ़ा ना हो जाए और खाने के साथ खट्टा-मीठा नींबू के आचार का मजा लें।

Also Read:  Easy Dahi Bhalla Recipe | दही भल्ले

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here