coconut-milk-drink

Coconut Milk Drink: कोकोनट मिक्स मिल्क ड्रिंक

सामग्री –

एक गिलास नारियल का पानी, चार खजूर, एक पका केला, दो-तीन छोटी इलायची का पाउडर, गुड़ मिठास के अनुसार।

विधि –

नारियल के पानी में खजूर एवं केला मिक्सर में डाल कर मिक्स कर लीजिए। थोड़े से नारियल के पानी में गुड़ मिलाकर, जब अच्छी तरह घुल जाये तो एक साथ मिला लें। सर्व करने से पहले इस शर्बत को फ्रिज में रख दें या फिर गिलास में डालकर ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़ों को डाल दें। गिलास में इलायची का पाउडर ऊपर से डाल कर स्वयं पीएं, मेहमान को पिलायें।

सच्ची शिक्षा  हिंदी मैगज़ीन से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook, Twitter, LinkedIn और Instagram, YouTube  पर फॉलो करें।

Also Read:  smart kids: बच्चों को बनाएं समझदार

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here