Makes banana leaf super healthy to eat -sachi shiksha hindi

केले का पत्ता बनाता है खाने को सुपर हेल्दी
दक्षिण भारत में आज भी केले के पत्तों पर खाना खाने की परंपरा है। केले के पत्तों पर खाना खाने से शरीर स्वस्थ और रोगमुक्त रहता है। दक्षिण भारतीय खान-पान के लिए मशहूर कुछ रेस्त्रां में भी केले के पत्ते पर खाना परोसा जाता है।

भारत में केले के पत्तों पर खाना खाने की प्राचीन परंपरा रही है। खासतौर से दक्षिण भारत में आज भी लोग केले के पत्तों पर खाना खाते हैं। यहां पर स्टील की प्लेट के बजाय केले के पत्ते पर खाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

दक्षिण भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों से यह परंपरा लगभग गायब हो चुकी है। पुराने जमाने में लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद फिक्रमंद रहते थे, जिसके लिए वे स्वस्थ रूटीन का पालन करते थे। उनका पूरा ध्यान स्वच्छ और ताजा खाने पर होता था। इससे शरीर स्वस्थ और रोगमुक्त रहता था. इसलिए पुराने समय में केले के पत्तों पर खाना खाने का चलन था।

Also Read :-

  • सुनिश्चित करें आप हेल्दी ब्रेड का ऑप्शन चुनें
  • हेल्दी हैबिट्स
  • आदतें सुधारें और वजन कम करें
  • अन्न की बर्बादी करने से बचें
  • वर्क फ्रॉम होम न बने सिरदर्दी
  • तंदुरुस्त व फिट दिखना है तो करें सलाद का सेवन

जानिए केले के पत्ते पर खाना खाने के फायदे:-

Untitled 3

एंटी आॅक्सीडेंट्स से खाना बनता है सुपर हेल्दी

केले के पत्तों में एपिगालोकैटेचिन गैलेट व एंटी आॅक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनसे इम्युनिटी पॉवर में बढ़ोतरी होती है और खाने का पोषण बढ़ता है। केले के पत्तों पर रखा खाना पोषण को अवशोषित करता है और उसे सुपर हेल्दी बनाता है।

Also Read:  छुट्टी का दिन हो मौजमस्ती भरा

केले के पत्तों से स्वच्छ रहता है खाना

अगर आप स्टील के बर्तन में खाना खाते हैं तो उनको खाना खाने के बाद साबुन या सर्फ से धोना पड़ता है और कई बार बर्तन में केमिकल युक्त साबुन के अंश रह जाते हैं। फिर जब हम उसी बर्तन में खाना खाते हैं तो खाने के साथ केमिकल हमारे शरीर में चला जाता है, जो हमारे शरीर को बेहद नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा केले के पत्तों को ताजे पानी से धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

केले के पत्तों में पाए जाते हैं एंटी बैक्टीरियल तत्व

विज्ञान के मुताबिक, केले के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। इससे खाने में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इससे आपके बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here