Table of Contents
Gujiya Banane Ka सामग्री
बाहरी हिस्से के लिए
- मैदा – 500 ग्राम,
- सूजी – 25 ग्राम,
- तलने के लिए घी,
- गुझिया का सांचा
भराव के लिए
- खोया – 500 ग्राम,
- चीनी – 300 ग्राम,
- नारियल का चूरा 50 ग्राम,
- काजू और बादाम के बारीक टुकड़े 25-25 ग्राम,
- किशमिश 25 ग्राम,
- हरी इलायची पिसी हुई 1 छोटा चम्मच।
Gujiya Banane Ka विधि
खोये को मसल लें ताकि गुठली ना रहें। कढ़ाई में थोड़ा सा भूनें। जब सुनहरे रंग का हो जाए तो आंच से उतार कर ठंडा होने दें। बाकी की सामग्री अब ठंडे हुए खोये में मिला दें। बाहरी हिस्सा बनाने के लिए मैदे में चुटकी-भर नमक डाल कर छान लें। सूजी मिलाएं और 75 ग्राम घी मोयन के तौर पर इस मैदे में मिला लें। पानी (मैदा गूंधने के लिए, दूध भी ले सकते हैं) से मैदा सख्त गूंध लें और गीले कपड़े से आधा घंटा के लिए ढक दें।
छोटे-छोटे पेड़े बनाकर रोटी बेल लें। गुझिये के सांचे में थोड़ा घी लगा लें और इसमें बेली हुई रोटी को फैलाएं। आधे में खोये का मिश्रण रखें। सब तरफ बाहरी किनारे को पानी का हाथ फेर कर नम कर लें। और बंद कर दें। इस तरह सारी गुझियां बना कर मोटे कपड़े से ढकते जाएं। कढ़ाई में घी गरम कर लें। और धीमी आंच पर तल लें। हवा बंद डब्बे में रखें।































































![Dum Aloo Lakhnavi Recipe: दम आलू लखनवी [Stuffed] dum aloo lakhnavi recipe in hindi - Sachi Shiksha](https://sachishiksha.in/wp-content/uploads/2021/02/5-1-100x70.jpg)
