फिटनेस का भी बनाएं वीकली प्लान

फिटनेस का भी बनाएं वीकली प्लान fitness

आमतौर पर फिटनेस को डेली रूटीन का हिसा समझा जाता है। लेकिन ओवर ऑल फिटनेस के लिए एक वीकली प्लान ज़रूर बनाना चाहिए। जिसमें हफ्ते भर की डाइट और एक्सरसाइज़ साथ प्लान करें।

जिंदगी तनावयुक्त और थका देने वाली होती है। इन सब बातों से जूझने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना ज़रूरी है। तो अपने लिए एक वीकली प्लान बनाएं ताकि आप भी फिट रह सकें। वीकली प्लान में खास तौर पर यह देखने की ज़रूरत है कि मेटाबॉलिज्म और डाइट सही रहे। आइये जानते हैं कैसे कर सकते हैं यह आप…..

मेटबॉलिजम रहेगा दुरुस्तः

गलत चीजें खाना या जल्दबाजी में कुछ न कुछ खाना नुकसानदायक होता है। मेटबॉलिजम यानि पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए न केवल सही आहार लेना, बल्कि वक्त पर लेना भी बहुत ज़रूरी है। पौष्टिक आहार लेने से मोटापे से भी दूर रहा जा सकता है। ध्यान रहे, अपनी बॉडी की ज़रूरतों को पहचानने के बाद ही पोषक तत्वों का चयन करें।

कैसा हो आहारः

अक्सर जल्दी में हम जंक या फास्ट फूड खाते हैं, जो कि गलत आहार की श्रेणी में आते हैं। ज्यादा से ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन करें, ताकि मेटबॉलिजम ठीक रहे।
बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि अच्छे एंटीऑक्सीडेंट्स साबित होते हैं। साथ ही ऐसा भोजन भी लेना ज़रूरी है जिससे आपको एनर्जी मिले। ताजे फल, दूध, दही व तरल पदार्थ जैसे जूस आदि शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं।

Also Read:  Experiences of Satsangis: अभी नहीं लेणी, मौके पर पूले ही खरीदने हैं। -सत्संगियों के अनुभव

फिटनेस प्रोग्राम के तहत अमिताभ जी के फेवरेट फूड के बारे में जानते हैंः उनका कहना है कि मैं शराब या सिगरेट नहीं पीता और न ही मांसाहार का सेवन करता हूँ। इसलिए मेरा खाना सादा ही होता हैं। घर पर सादी दाल, सब्जी, रोटी या खिचड़ी वगैरह खाता हूँ। हाँ, सलाद ज़रूर लेता हूँ। उनके पसंदीदा फूड में पूरी, पकोड़े और परांठे भी मुझे बहुत पसंद हैं।

वीकली प्लान हेतु हमें शनिवार रात को ही रविवार से अगले शनिवार तक का प्लान बना लेना चाहिए।

  • वर्क आउट क्या होः साइकिलिंग, एक्सरसाइज, दौड़, जॉगिंग आदि अलग – अलग चीजें करें। यदि स्विमिंग जानती हैं तो उसे भी फिटनेस वीकली प्लान में शामिल करें। योग, एरोबिक्स व प्राणायाम को भी स्थान दें।
  • यदि फॉग हो तो घर में ही सब करें। बीच – बीच में थोड़ी स्ट्रेचिंग करें।
  • आहारः जितना ध्यान हमें एक्सरसाइज़ पर देना है उतना ही ध्यान हमें आहार पर भी देना है। नाश्ता हमारी दिनचर्या का एक अहम् हिस्सा है। फिटनेस के प्रेमियों को न तो नाश्ता कम या ज्यादा लेना है और न ही किसी भी कारण से इसे स्किप करना है।

यदि आप पेट की बैली को कम करना चाहते हैं तो साइकिलिंग बेस्ट है। समय न हो तो ऑफिस में भी आप पैरों की साइकल के पैडल रखकर काम के साथ – साथ उस पर भी प्रेक्टिस कर सकते हैं।

चाहे डायरी में नोट करें या दिमाग में कि हर दिन खाने का मेन्यू क्या हो? यदि आप वेजीटेरियन हैं तो भरपूर दाल, सब्जी, चावल रोटी लें। हां दिन के समय सलाद ज़रूर लें। कभी – कभी खाने से पहले सूप भी ले सकते हैं। यदि आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो सप्ताह में सिर्फ एक बार ही इसका सेवन करें। आलटर्नेट डेज़ में अंडा ले सकते हैं। फलों का सेवन बहुतायत से हो, इसका ख्याल रखें।

Also Read:  professional life successful: सफल बनाएं अपनी प्रोफेशनल लाइफ

रात का खाना हर हालत में ८ बजे तक ले लेना चाहिए। आहार विशेषज्ञों के अनुसार इसके बाद जो हम लेते हैं वह आहार नहीं विष है। दही दिन में लें रात को नहीं। बनते कोशिश चावल भी दिन में लें। उर्मि शर्मा

सच्ची शिक्षा हिंदी मैगज़ीन से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook, Twitter, Google+, LinkedIn और Instagram, YouTube  पर फॉलो करें।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here