Pinna colada yogurt

pina colada yogurt सामग्री

दही का चक्का 1 कप, टिन्ड पाइनेपल 4, देशी खाण्ड 3 बड़े चम्मच, ताजा नारियल 1/2 (आधा) कप, पिसी हुई चीनी 2 बड़े चम्मच, सूखे नारियल का बूरा 1/4 कप

pina colada yogurt विधि

एक पैन गरम करने रखें। पाइनेपल काट कर इसमें डालें। फिर डालें 2 बड़े चम्मच देशी खाण्ड और मिला लें। थोड़ा सा पानी डालें और मध्यम आंच पर नरम होने तक पकाएं। धीमी आंच पर दूसरे पैन में नारियल को सेकें। इस दौरान पिसी हुई चीनी को दही के चक्के में अच्छी तरह फेंट लें। सेके हुए नारियल में सूखा कोकोनट मिला दें और सेकना चालू रखें।

अब चार स्टैम्ड ग्लास लें। इसमें सबसे पहले डालें पाइनेपल का मिश्रण। उस पर डालें मीठी दही और जरा सा मिला लें। ऊपर से छिड़कें सेका हुआ नारियल और देशी खाण्ड। फ्रिज में ठंडा करने के बाद उसको सर्व करें। आपके जादुई हाथों की हर कोई प्रंशसा करेगा ही करेगा।

सच्ची शिक्षा हिंदी मैगज़ीन से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook, Twitter, LinkedIn और Instagram, YouTube  पर फॉलो करें।

Also Read:  Tomato-Orange Juice: टोमेटो-ऑरेंज जूस

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here