Plants

ऐसे 5 स्पेशल पौधों जो घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे

आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 स्पेशल पौधों के बारे में जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे:

मनी प्लांट:

Money plantमनी प्लांट को ग्रो करना बहुत ही आसान है। आप इसे किसी भी कांच की बोतल में साफ पानी भरकर और कटिंग की मदद से लगा सकते हैं। समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें और पत्तियों की कटिंग करती रहें। अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो उसमें थोड़ा-सा पोटेशियम डाल दें। इससे आपका पेड़ हमेशा ही हरा-भरा रहेगा और घर की खूबसूरती बढ़ाता रहेगा।

फर्न्स:

Farmplantsफर्न्स की दो वैरायटी भारत में मिलती है। पहली है फॉक्सटेल फर्न और दूसरी बॉस्टन फर्न्स है। आप दोनों को ही घर के अंदर लगा सकते हैं और यह घर की सजावट के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। फर्न को बहुत अधिक धूप की जरूरत नहीं होती है। आप इन्हें कम लाइट में भी रख सकते हैं। इन पौधों को नमी और उमस में रखा जाए, तो यह और भी अच्छी तरह से बढ़ते हैं।

क्रोटन:

croton plantक्रोटन की बहुत सारी प्रजातियां आपको भारत में मिल जाएंगी। इस प्लांट की पत्तियां कई रंगों की और बेहद खूबसूरत होती हैं। इस प्लांट में आपको कुछ ऐसी प्रजातियां भी मिलेंगी, जिनमें फूल होते हैं। इस पौधे को बहुत अधिक संभाल की जरूरत होती है। खासतौर पर आप इस पौधे को जिस गमले में लगा रहे हैं, उस गमले में पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। आप इसे रोशनी वाली जगह पर भी रख सकते हैं और अंधेरे कमरे में भी सजा सकते हैं।

Also Read:  जलने पर क्या करें

रबड़ प्लांट:

rubber plantआपको रबड़ प्लांट किसी भी अच्छी नर्सरी में आसानी से मिल जाएगा। आप इसे भी घर के अंदर उगा सकते हैं। इस प्लांट की हाईट भी अच्छी होती है। मगर आप चाहें तो इसे ऊपर से काट कर अलग गमले में इसके स्टेम्स मिट्टी में लगा कर ग्रो कर सकते हैं। रबड़ प्लांट के साथ एक परेशानी है कि यह बहुत धीरे ग्रो होता है। इसे आप डायरेक्ट सन लाइट में न रखें और समय-समय पर पानी देते रहें।

पीस लिली:

PlantaZee Peace Lilyपीस लिली की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसके पत्ते बड़े और सख्त होते हैं। आप इसे छोटे से गमले में लगा सकते हैं और एक टेबल पर सजा कर रख सकते हैं। यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है। हालांकि कई बार इस पौधे की पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं और ब्राउन होने लगते हैं। ऐसा तब होता है, जब इसमें जरूरत से ज्यादा पानी डाला जाता है। पहले पौधे की मिट्टी को चेक करें और अगर वह सूखने लगी है तो पौधे में पानी डालें वरना न डालें। इस पौधे में फूल भी उगते हैं।