U-19 World Cricket

u-19 वर्ल्ड क्रिकेट: भारत ने छठी बार जीता वर्ल्डकप U-19 World Cricket:

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को पराजित कर भारत की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने न केवल विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, बल्कि अपने अनुशासन, समर्पण, संयम और अद्भुत टीम भावना से देश का मस्तक भी ऊँचा किया, इस ऐतिहासिक विजय में प्रत्येक खिलाड़ी का परिश्रम, कोचिंग स्टाफ की दूरदर्शिता और सामूहिक नेतृत्व स्पष्ट रुप से परिलक्षित हुआ, यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि नए भारत की युवा शक्ति, दृढ़ संकल्प और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया था। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक ने टीम की जीत की नींव रखी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का अह्म योगदान दिया। भारत ने 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई थी। इस जीत के साथ भारत के पास अंडर-19 पुरुष और महिला, दोनों विश्व कप ट्रॉफियां हैं। यह भारतीय क्रिकेट सिस्टम की मजबूती का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

भारत ने निकी प्रसाद के नेतृत्व में अंडर-19 टी20 महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीता था। तब भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। आपको बता दें कि इस शानदार उपलब्धि की गूंज संसद तक पहुंची। लोकसभा और राज्यसभा में युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना की गई। यह जीत सिर्फ क्रिकेट का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बनी है। पूरे देश में इस जीत का जश्न मनाया गया।

Also Read:  ऑक्सीमीटर घर पर चैक करें आॅक्सीजन लेवल, जानें प्रयोग के तरीके

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम ने 4 साल बाद यह टूनार्मेंट जीता। टीम ने पिछला वर्ल्ड कप 2022 में जीता था। 2024 के सीजन में भारतीय टीम को फाइनल में आॅस्ट्रेलिया ने हराया था। इस तरह भारत ने लगातार चौथा आईसीसी टूनार्मेंट भी जीता है। इंडिया ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने सबसे ज्यादा     6 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026) यह टूनार्मेंट जीता है।

दिलचस्प पहलू…

  • भारत ने अंडर-19 विश्वकप में तीसरी बार 400+ स्कोर बनाया। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की किसी और टीम ने इस टूनार्मेंट में एक से ज्यादा बार 400 रन का आंकड़ा नहीं छुआ है।
  • 100 रन से जीत अंडर-19 विश्वकप फाइनल में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के नाम था।
  • फाइनल में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 2024 में आॅस्ट्रेलिया का 253/7 था। भारत ने इस बार 2026 में उस रिकॉर्ड को भी काफी पीछे छोड़ दिया।
  • विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ, टूनार्मेंट में 30 छक्के जड़कर एक ही एडिशन में सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनने का कारनामा किया।
  • सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने एक पारी में 15 छक्के जड़कर आॅस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा। हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। वहीं क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे।
Also Read:  Soy Products Beneficial: सोया उत्पाद हैं लाभकारी

आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के अब तक के चैंपियंस

वर्ष मेजबान विजेता  उपविजेता टीमें
1988 आॅस्ट्रेलिया आॅस्ट्रेलिया पाकिस्तान 8
1998 द.अफ्रीका इंग्लैंड न्यूजीलैंड 16
2000 श्रीलंका भारत श्रीलंका 16
2002 न्यूजीलैंड आॅस्ट्रेलिया द.अफ्रीका 16
2004 बांग्लादेश पाकिस्तान वेस्टइंडीज 16
2006 श्रीलंका पाकिस्तान भारत 16
2008 मलेशिया भारत द.अफ्रीका 16
2010 न्यूजीलैंड आॅस्ट्रेलिया पाकिस्तान 16
2012 आॅस्ट्रेलिया भारत आॅस्ट्रेलिया 16
2014 यूएई द.अफ्रीका पाकिस्तान 16
2016 बांग्लादेश स्टइंडीज भारत 16
2018 न्यूजीलैंड भारत आॅस्ट्रेलिया 16
2020 द.अफ्रीका बांग्लादेश भारत 16
2022 वेस्टइंडीज भारत इंग्लैंड 16
2024 द.अफ्रीका आॅस्ट्रेलिया भारत 16
2026 जिम्बाब्वे- भारत इंग्लैंड 16

नामीबिया

वर्ल्ड कप जिताने वाले हीरो

  • वैभव सूर्यवंशी: फाइनल मैच में 175 रन की शतकीय पारी खेली। वैभव ने इस टूनार्मेंट के 7 मैचों में 74 के एवरेज से 439 रन बनाए।
  • आॅरोन जॉर्ज: ओपनिंग करते हुए सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 115 रनों की शतकीय पारी खेली। आॅरोन जॉर्ज ने 5 मैचों में 170 रन बनाए।
  • कप्तान आयुष म्हात्रे: फाइनल में वैभव के साथ 90 बॉल पर 142 रन की साझेदारी की। उन्होंने 7 मैचों में 3 अर्धशतकों के सहारे 214 रन बनाए। इतना ही नहीं, 7 विकेट भी चटकाए।
  • हेनिल पटेल: भारत के टॉप विकेट टेकर्स में शामिल हैं। टूनार्मेंट में खेले 7 मैचों में 11 विकेट झटके।
  • आरएस अंबरीश: फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट निकाले। 11 विकेट लेकर भारत के टॉप विकेट टेकर्स में शामिल रहे।
  • कनिष्क चौहान: फाईनल मैच में 20 गेंदों में 37 रनों की तुफानी पारी खोली। इससे पहले पाकिस्तान के साथ हुए मैच में प्लेयर आॅफ द् मैच रहे।