how to make Kiwi firni in hindi

Also Read :-

कीवी फिर्नी (Kiwi firni) तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री

  • कीवी फ्रूट छीलकर बारीक कटे हुए 3,
  • चावल भिगोकर दरदरा पीसे हुए 4 बड़े चम्मच,
  • दूध एक कप, चीनी 3/4 कप,
  • इलाइची का पाउडर 1/2 (आधा) छोटा चम्मच,
  • बादाम पतले स्लाइस किये हुए 6-7,
  • पीस्ता पतले स्लाइस किये हुए 8-10 पीस।

कीवी फिर्नी कैसे तैयार करें – विधि (Kiwi firni Recipe)

एक गहरे स्टेनलैसस्टील पैन में दूध दस मिनट तक बीच-बीच में चलाते हुए उबालें ताकि उपर मलाई नहीं जमें।

फिर चावल डालकर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं जब तक कि चावल पक न जाएं।

चीनी और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिलाएं और पकाएं। जब चीनी पिघल जाए, तो उसे आंच पर से उतारें और सामान्य तापमान तक ठंडा करें।

फिर किवी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर्नी को अलग-अलग सर्विंग बाउलों में डालें।

अगर हो सके तो कसोरों में।

ऊपर से बदाम और पिस्ता छिडकें, रेफ्रिज्रेटर में ठंडा करें और परोसें। अहा! क्या मजेदार है !

सच्ची शिक्षा हिंदी मैगज़ीन से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook, Twitter, LinkedIn और Instagram, YouTube  पर फॉलो करें।

Also Read:  Herbal decoction: डेंगू मरीजों के लिए काढ़ा

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here