Hunar Fest

हुनर फेस्ट ने सामाजिक सुविधाओं से वंचित बच्चों को मंच देकर जीता सभी का दिल

Hunar (हुनर) लाला लाजपतराय कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स व मुंबई विश्वविद्यालय के “लाइफ लॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन” विभाग द्वारा सह रूप में आयोजित वार्षिक इंटरकॉलेज उत्सव है। इस उत्सव का उदेश्य समाजिक सुविधाओं से वंचित बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच देना है यह बात फेस्ट प्रेसिडेंट संमीत चंडोक ने सच्ची शिक्षा संपादक से बातचीत में कही। बता दें, सच्ची शिक्षा, भारत की प्रसिद्ध पत्रिका इस फेस्ट में मीडिया पार्टनर है।

इस वर्ष उत्सव की 10 वर्ष वर्षगांठ पर यह 6 से 12 मार्च, 2022 (6, 7, 12 तथा 15 मार्च) के दौरान हुनर 2021-22 बड़े स्तर पर ऑनलाइन आयोजित किया गया। प्रेसिडेंट ने बताया, इस उत्सव का शुरू से ही लक्ष्य यह रहा है कि “समाज में कोई भी पीछे न रहे”। दुनिया की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को ध्यान रख इस वर्ष हुनर का थीम “अराउंड द ग्लोब” रखा गया। रचनात्मक को मंच प्रदान करते हुए इस वर्ष “हुनर’ विभिन्न प्रचलित संस्कृतियों के समाजस्य के साथ मनाया जा रहा।

Also Read :-

Table of Contents

Hunar पहला दिन – प्रबंधन दिवस:

पहले दिन हुनर टीम की तरफ से साहित्यिक, ललित और मजेदार कला वर्ग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। ऐएस रीसाइक्लिंग प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ रही इस दौरान प्रतिभागियों ने प्लास्टिक को रीसायकल उत्पाद बनाये इसे रवींद्र वाघमारे द्वारा जज किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता दाज़िबो में प्रतिभागियों ने दुनिया के विभिन्न देशों की संस्कृति पोस्टर पर उकेरने का प्रयास किया, जिसे धरा सोनी ने जज किया। वर्डमैनियाक निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्वलंत मुद्दों पर निबंध पेश किये, जिन्हें डेलावीन तारापोर ने जज किया।

Also Read:  Dahi ke Shole: दही के शोले

बज़िन्गा नमक एक हाउसी गेम ज़ूम ऐप के माध्यम से खेली गयी। स्टंट द हंट- खजाने की खोज एक नामक खेल व्हाट्सएप पर भी आयोजित किया गया। टीम हुनर ने एनजीओ के बच्चों के लिए “कलाकार नामक” एक ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा इसके बाद भाषण और सस्वर प्रतियोगिता थी। एनजीओ के बच्चों ने भाषण, कविता या पैराग्राफ प्रतियोगिता में भाग लिया जिसे मयूरी ने जज किया।

Hunar Fest पहले दिन के विजेता कॉलेज निम्न प्रकार रहे:

hunar2बेस्ट कॉलेज: भवंस कॉलेज, फर्स्ट रनर अप: डॉ. बीएमएन कॉलेज ऑफ होम साइंस, और सर्वश्रेष्ठ विभाग (इंट्रा कॉलेज): बी.ए.एफ.। 12 मार्च, 2022 को, डीएलएलई यूनिट ने उत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को एनजीओ जाकर प्रमाण पत्र और उपहार देने दिए।

Hunar Fest दूसरा दिन – सांस्कृतिक दिवस :

hunar3प्रेसिडेंट ने बताया कि दूसरे दिन के उद्घाटन समारोह में रेणु राउत ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बारी थी, मयंक झा ने डांस प्रतियोगिता में इंटरकॉलेज सहित एनजीओ के बच्चों को जज किया। संगीत प्रतियोगिता शरलाइन मेनेजेस द्वारा जज की गयी। उत्सव में गौरी कावथंकर और नितिन जाधव ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें, वे दोनों शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद गायन में वे विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। दिन का अंतिम कार्यक्रम एनजीओ सोलो सिंगिंग इवेंट रहा जिसे पी. बागुल ने जज किया।

Hunar Fest तीसरा दिन- एनजीओ पुरस्कार वितरण:

hunar12 मार्च 2022 को हुनर की टीम ने ड्राइंग, पाठ, एकल नृत्य और एकल गायन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए एनजीओ का दौरा किया। टीम ने कुटुम्बा फाउंडेशन के कार्यालय का दौरा किया तथा शेयर टू केयर फाउंडेशन के वालंटियर्स के साथ वडाला की मलिन बस्तियों का दौरा किया।

Also Read:  World No Tobacco Day: कैंसर से बचना है, तो धूम्रपान छोड़ें

Hunar Fest दिन 4- समापन समारोह और पुरस्कार वितरण:

15 मार्च 2022 को, हुनर की टीम ने लाला लाजपतराय कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में अपने समापन समारोह की मेजबानी की। समापन समारोह में मेजबान कॉलेज के डीएलएलई यूनिट के छात्रों के साथ अन्य इंटरकॉलेज प्रतिभागियों के छात्र भी शामिल हुए। समारोह में पोडियम सहित सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी ने टीम की सराहना की इस प्रकार यह उत्सव सकारात्मक रूप से समाप्त हुआ।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here