Cow's milk

Cow’s milk औषधीय गुणों से भरपूर है गाय का दूध

गाय के दूध में अनेक विटामिन, खनिज लवण, चिकनाई आदि जीवन उपयोगी तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञ गाय के दूध की खूबी बताते हैं कि एक लीटर गाय के दूध में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व विद्यमान रहते हैं।

जैसे माँ का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत तुल्य गुणकारी आहार है, वहीं अन्य पशुओं की उपेक्षा गुणों की दृष्टि से गाय का दूध सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गाय का दूध जीर्ण ज्वर, मानसिक रोग, उन्माद, मूर्छा, भ्रम, संग्रहणी, पीलिया, दाह, प्यास, हृदय रोग, शूल, गोला, बवासीर, रक्तपित्त, अतिसार और गर्भस्राव जैसी व्याधियों में हितकारी है।

बालक, वृद्ध, दुर्बल, क्षीण के कारण शिथिल हुए व्यक्तियों के लिए गाय का दूध बहुत लाभकारी है। जो व्यक्ति गाय का दूध सदैव पीते हैं, उनके समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं और बुढ़ापा उन पर आक्रमण नहीं कर पाता। गाय का दूध बलवर्धक होता है।
गाय के दूध में विटामिन ए, बी और डी पर्याप्त मात्रा में होने की वजह से इसके सेवन में रक्त संचालन, पाचन क्रिया और शक्ति बनाये रखने का सामर्थ्य होता है। गाय का दूध मनुष्य के लिए पूर्ण आहार है।

अति लाभदायक है गाय का दूध: Cow’s milk

दूध प्रात: पीना लाभदायक है। रात्रि में दूध सोने से तीन घंटे पहले पी लेना चाहिये। दूध में प्राकृतिक मिठास होती है। यदि मिठास की आवश्यकता हो तो चीनी के बजाय शहद या गुड़ का उपयोग करें। गाय के दूध में पोषक तत्वों के अलावा कैरोटिन नामक पौष्टिक तत्व भी खूब रहता है जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य को बढ़ाता है। इसी कारण गाय के दूध को औषधि माना गया है। गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर का धार्मिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाता है।

Also Read:  ऑर्गेनिक गुड़ की मिठास का हर कोई दिवाना

भारतीय ही नहीं, यूनानी चिकित्सक और विद्वान भी गाय के दूध की प्रशंसा करते हैं। गाय का दूध उज्ज्वल और मिठासयुक्त होता है। वह दिल, तपेदिक और फेफड़ों के घाव में बहुत फायदेमंद है। इसके प्रयोग से शोक, भ्रम, पागलपन आदि दूर होते हैं। तो आइये जानते हैं गाय के दूध का सेवन किस प्रकार करना चाहिए, जिससे विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है-

  • बाल झड़ने पर स्नान से आधा घंटा पहले बालों में गाय के दूध की मालिश करने से बालों का गिरना रुक जाता है।
  • गाय के दूध से निर्मित दही और छाछ के सेवन से पेट के कृमि नष्ट हो जाते हैं।
  • काली मिर्च और मिश्री युक्त गाय का गरम दूध पीने से जुकाम दूर होता है।
  • सौंठ को गाय के दूध में घिसकर माथे पर लेप करने से सिर दर्द शांत हो जाता है।
  • गाय के दूध में बादाम की खीर बनाकर खाने से आधा सीसी दर्द दूर होता है।
  • दूध में शहद मिलाकर पीने से गैस नहीं बनती।
  • गाय का दूध पीने से हिचकी बन्द हो जाती है।
  • चेहरे पर कील, मुहांसे, दाग धब्बे दूर करने के लिए सोने से पहले हल्का गरम दूध चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे का सौन्दर्य बढ़ेगा।
  • दूध में पानी मिलाकर फोहे से शरीर पर लगाएं। कुछ देर बाद स्नान कर लें। इससे शरीर की खुश्की और खुजली मिट जाएगी।
    -परशुराम संबल
पिछला लेखFrench Fries: फ्रेंच फ्राइज
सच्ची शिक्षा हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित एक त्रिभाषी मासिक पत्रिका है। इसमें धर्म, फिटनेस, पाक कला, पर्यटन, शिक्षा, फैशन, पालन-पोषण, घर बनाना और सौंदर्य जैसे विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। इसका उद्देश्य लोगों को सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से जागृत करना और उन्हें अपनी आत्मा की आंतरिक शक्ति से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।