मैकरोनी सलाद
Table of Contents
macaroni salad सामग्री:
- 4 कप पानी,
- 1 टी स्पून तेल,
- 1 टी स्पून नमक,
- 1 कप मैकरोनी,
- 4 टी स्पून मायोनीज,
- आधा टी स्पून काली मिर्च,
- 1 टी स्पून नींबू का रस,
- आधा प्याज कटा हुआ,
- आधी गाजर,
- आधा शिमला मिर्च,
- 5 चेरी टमाटर,
- 2 टेबल स्पून स्प्रिंग अनियन कटा हुआ,
- कटा हुआ हरा धनिया।
macaroni salad बनाने की विधि:
एक बड़े पैन में तेल और नमक के साथ 4 कप पानी उबालें व मैकरोनी या अपनी पसंद का पास्ता मिलाएं। इसे 8-10 मिनट तक उबालें, जब तक कि नर्म न हो जाए। पानी को ड्रेन करें और ठंडा पानी डालकर इसे और पकने से रोकें। अब एक बड़ी कटोरी में मायोनीज में काली मिर्च, नींबू का रस और नमक भी मिलाएं।
इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, चेरी टमाटर और स्प्रिंग अनियन डालें। फिर पका हुआ मैकरोनी डालकर मिलाएं और सुनिश्चित करें कि ड्रेसिंग अच्छी तरह से कोटिड है। इसे एक घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें। मैकरोनी सलाद तैयार है, इसे कटे हुए धनिया पत्तों के साथ सर्व करें।
































































