डॉ. एमएसजी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड

डॉ. एमएसजी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड :
बॉलीवुड के सुपर स्टार डॉ. एमएसजी को वर्ष 2016-17 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व बहुमुखी प्रतिभा के अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को यह अवार्ड 6 फरवरी, सोमवार सायं महाराष्ट के मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित होटल पेनिनसुला ग्रैंड में आयोजित तीसरे ब्राइट अवॉर्ड्स के भव्य एवं विशाल समारोह के दौरान महाराष्ट के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रदान किया गया।

वर्ष 2015 में दूसरी फिल्म ‘एमएसजी-2 द मैसेंजर’ व वर्ष 2016 में रिलीज हुई तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायनहार्ट’ के जरिये डॉ. एमएसजी ने इतने अल्प समय में ही भारतीय सिनेमा में वो उपलब्धि हासिल की है जो बड़ी से बड़ी फिल्मी हस्तियां अपनी पूरी उम्र में भी हासिल नहीं कर पाई। दूसरी फिल्म ‘एमएसजी-2 द मैसेंजर’ में भी सर्वश्रेष्ठ एक्टर व डायरेक्टर की भूमिकाएं अदा करने पर पर डॉ. एमएसजी को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

इससे पहले ‘एमएसजी द वॉरियर लायनहार्ट’ फिल्म में जहां डॉ. एमएसजी ने 30 भूमिकाएं निभाई थी, वहीं पूज्य गुरु जी की चौथी फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ (एमसजी लायनहार्ट-2) में भी एक-दो नहीं, बल्कि 43 भूमिकाएं अदा कर एशिया बुक आॅफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। शायद ही कोई भूमिका हो, जो डॉ. एमएसजी द्वारा फिल्मों में न निभाई गई हो।

ये सिने स्टार भी रहे मौजूद

मुंबई के होटल पेनिनसुला ग्रैंड में आयोजित तीसरे ब्राइट अवॉर्ड्स कार्यक्रम में अभिनेता ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर,अभिषेक बच्चन, क्रिकेटर युवराज सिंह, विनोद काम्बली, अभिनेत्री गुल पनाग, डेजी शाह, राखी सावंत, कॉमेडियन सुनील पाल, सिंगर व म्यूजिक कम्पोजर सलीम, शैलेष लोढ़ा समेत अनेक सिने अभिनेता शामिल हुए।

Also Read:  कैसा हो निमंत्रण पत्र - How Should Be The Invitation Card in Hindi

प्रसिद्ध फिल्म समीक्षकों ने की सराहना

‘हिंद का नापाक को जवाब’ (एमएसजी लायनहार्ट-2) के पोस्टर भी सिने प्रेमियों द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे हैं। सिने प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड की अनेक हस्तियों व फिल्म समीक्षकों ने भी फिल्म की सराहना करते हुए फिल्म के पोस्टर को लाइक व शेयर किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श, अतुल मोहन, कोमल नाहटा, मानक गुप्ता समेत प्रख्यात सिंगर मीका ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर कर फिल्म की जबरदस्त तारिफ की है। सिंगर मीका ने फिल्म के गानों को दमदार बताते हुए न केवल सिंगिंग की सराहना की है बल्कि श्रोताओं को इसे सुनने की अपील भी की ।

0337साहिबजादी हनीप्रीत जी इन्सां द्वारा निभाई गई भूमिकाएं

1. डायरेक्टर
2. एक्टर
3. एसिस्टेंट डायरेक्टर आॅफ
फोटोग्राफी (डीओपी)
4. एडिटर
5. एसिस्टेंट वीएफएक्स सुपरवाइजर
6. एसिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर
7. एसिस्टेंट कोरियोग्राफर
8. एसिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर
9. एसिस्टेंट साउंड डायरेक्टर
10. वायस ओवर आर्टिस्ट
11. एसिस्टेंट बैकग्राउंड स्कोरर
12. डांस परफोर्मर
13. एसिस्टेंट पोस्ट प्रोडक्स सुपरवाइजर
14. एसिस्टेंट प्रोडक्शन डिजाइनर
15. एसिस्टेंट कोस्ट्यूम डिजाइनर
16. स्टंट परफोर्मर
17. मेकअप एंड हेयर आर्टिस्ट
18. एसिस्टेंट कलरिस्ट
19. एसिस्टेंट पब्लिसिटी डिजाइनर
20. एसिस्टेंट टाइटल डिजाइनर
21. मेकिंग अडवाईजर
22. कैमरामैन

‘हिंद का नापाक को जवाब’ में पूज्य गुरु जी ने निभाई 43 भूमिकाएं

देशभक्ति के जज्बात पैदा करने जा रहे बॉलीवुड के सुपर स्टार डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, फिल्म निर्माण की भी अनेकानेक विधाआें में पारंगत हैं। फिल्मी दुनिया के क्षेत्र की अगर बात करें तो डॉ. एमएसजी फिल्मों में एक-दो नहीं बल्कि निर्देशन व अभिनय से लेकर कुल 43 सारे क्रेडिट निभा रहे हैं।

Also Read:  आदर्श मित्रता -बाल कथा

1 डायरेक्टर
2 एक्टर
3 डायरेक्टर आॅफ फोटोग्राफी
4 एक्शन डायरेक्टर
5 एडिटर
6 वीएफएक्स सुपरवाईजर
7 कोरियोग्राफर
8 स्क्रीप्ट राईटर
9 स्क्रीन प्ले राईटर
10 डायलॉग राईटर
11 आर्ट डायरेक्टर
12 म्यूजिक डायरेक्टर
13 सिंगर
14 कास्टिंग डायरेक्टर
15 म्यूजिक एरेंजर/प्रोग्रामर
16 साऊंड डिजाईनर
17 बैकिंग वॉक्ललिस्ट
18 वॉईस ओवर आर्टिस्ट
19 बैकग्राउंड स्कोरर
20 डांस परफोर्मर
21 लिरिक्सट
22 प्रोडॅक्शन हैड
23 पोस्ट प्रोडक्शन सुपरवाइजर
24 एक्शन डिजाईनर
25 स्टंट परफोर्मर
26 प्रोडक्शन डिजाईनर
27 पाईरो टैक्नीशियन/
एक्सप्लोसिवस
28 कॉस्ट्यूम डिजाइनर
29 मेकअप एंड हेयर डिजाईनर
30 विज्युल प्रमोशन हैड
31 स्पेशल इफैक्ट्स डिजाईनर
32 डीआई हैड/ कलरिस्ट
33 लोकेशन रेस्सी हैड
34 लाईटिंग डायरेक्टर
35 एरियल डीओपी
36 कैमरामैन
37 पब्लिसिटी डिजाईनर
38 टाईटल डिजाईनर
39 सैट कंस्ट्रक्शन मैनेजर
40 क्रू सेफ्टी एडवाईजर
41 प्रोग्रामर
42 मेकिंग एंड स्टिल
फोटोग्राफी हैड
43 प्रोप मेकर

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here