Bread-nut Ice Cream

Bread Nut ice Cream सामग्री

2 कप लो फैट दूध, 4 चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर, डेढ़ चम्मच कार्नफ्लोर, 2 चम्मच लो फैट क्रीम, 2 चम्मच चीनी, 6 चम्मच रोस्टेड ब्राउन ब्रेड क्रम्ब, 1/2 चम्मच वेनीला एसेंस, 2 चम्मच कुची हुई अखरोट।

Bread Nut ice Cream बनाने की विधि

एक कटोरे में मिल्क पाउडर, कार्नफ्लोर और 1 चम्मच ठंडा दूध मिलाइये। एक गहरे पैन में दूध को उबलने दें। जब वह खौलने लगे, तब उसमें मिल्क पाउडर और कार्नफ्लोर का मिश्रण लगातार मिलाते जाइये।

अब आंच धीमी कर दीजिये और दूध को उबाल-उबालकर आधा कर लीजिये। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब उसे ठंडा होने के लिये एक तरफ रख दीजिये। जब दूध खूब ठंडा हो जाए, तब उसमें क्रीम, शुगर, ब्राउन ब्रेड क्रम्ब और वेनीला एसेंस डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को स्टील के बर्तन में डाल कर ढक दें और फ्रिजर में 3 से 4 घंटे के लिये रखें।

जब मिश्रण पूरी तरह से जम जाए, तब इसे फ्रिजर से निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें। फिर मिश्रण में कुटी हुई अखरोट डालें और अब पूरे मिश्रण को दुबारा उसी बर्तन में डाल कर फ्रिजर में तब तक रखें, जब तक कि वह जम न जाए। अब आपकी ब्रेड-अखरोट आइस्क्रीम सर्व करने के लिये तैयार है।

सच्ची शिक्षा हिंदी मैगज़ीन से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook, Twitter, LinkedIn और Instagram, YouTube  पर फॉलो करें।

Also Read:  Dal Makhani: दाल मक्खनी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here